ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

रंगमंच रत्न श्री सम्मान 2023 से सम्मानित हुई लोक गायिका अनिता

Report

Phuldev Patel

मुजफ्फरपुर। (12 फरवरी ) लोक गायिका अनिता राष्ट्रीय रंग लोक साहित्य, कला-संस्कृति को समर्पित संस्थान में विगत कई वर्षों से कार्य करती आ रही है।  इसी कड़ी में राष्ट्रीय रंग लोक द्वारा आयोजित "रंगमंच रत्न श्री सम्मान" 2023 को  उत्कृष्ट  कार्य  के लिए शहर के वरिष्ठ रंगकर्मियों, रंग निर्देशकों, रंग लेखकों ,रंग संगीतज्ञयों को अवार्ड दिया गया है ।

रंगमंच रत्न श्री सम्मान 2023 से सम्मानित हुई लोक गायिका अनिता

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित लोगों ने रंगकर्म पर अपना विचार व्यक्त किया। नाट्य कलाकार ने प्रेक्षागृह की मांग की। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा राष्ट्रीय रंग लोक परिवार अवार्ड समारोह  "रंगमंच रत्न श्री सम्मान" 2023 का आयोजन किया। 

रंगमंच रत्न श्री सम्मान 2023 से सम्मानित हुई लोक गायिका अनिता

"रंगमंच रत्न श्री सम्मान" 2023 से बज्जिका की हस्ताक्षर लोक गायिका अनिता कुमारी को सम्मानित करने के लिए सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरज कुमार,सरला श्रीवास युवा मंडल की सचिव अदिति ठाकुर,अध्यक्ष सुमन कुमारी,सेवादार मंच के अविनाश कुमार,किलकारी बाल केंद्र की आरती कुमारी,परफेक्ट सॉल्यूशन सोसाइटी के अनिल कुमार ठाकुर,मुजफ्फरपुर विकास मंच के आनंद पटेल ,समाजसेवी उमाशंकर प्रसाद उर्फ बब्लू,उत्तम कुमार गुड्डू,भोला साह,प्रमिला देवी,चिराग पोद्दार,मोहम्मद अली जौहर सिद्दीकी ने आयोजक मंडल को  बधाई दी।

सम्मान समारोह के अवसर पर संस्थान के संयोजक  लोक कलाकार सुनील कुमार,संरचना आर्ट थिएटर के सुधीर कुमार,नव संचेतन के प्रमोद आजाद,स्वर्णिम कला केंद्र की दिव्या स्मृति, रमेश रत्नाकर,कामेश्वर प्रसाद दिनेश,स्वाधीन दा,कुमार विरल,अमीर हमजा , संतोष राणा,बैजू कुमार, सौरभ कौशिक,अजय आदि विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कवि संजय पंकज, डॉक्टर विज्येश, उषा किरण, दीनबंधु महाजन, निहाल सिंह , विनोद कुमार, अजय शर्मा ,चितरंजन कुमार,अखिलेश राय मौजूद थे। लोक गायिका अनिता कुमारी ने राष्ट्रीय रंग लोक के सुमन वृक्ष एवं डॉक्टर कुमार विरल को धन्यावद ज्ञापित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ