ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

पदयात्री बौद्ध भिक्षु विश्वशांति का सन्देश लेकर पहुंचे धरफरी माध्यमिक विद्यालय

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर।  (02  मार्च )पारु प्रखण्ड के अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरफरी के प्रांगण में विश्वशांति एवं भारत और साउथ कोरिया की मैत्रीय संबंध वर्ष 2023 में पचास साल के पूरा होने के उपलक्ष्य में सागवल समिति की ओर से बौद्ध भिक्षुओं की पदयात्रा पहुंची । विश्व में युद्ध को शांति के मार्ग पर लाने, शांति- सौहार्द कायम रखने के संदेश देने के लिए बौद्ध धर्म गुरु जाशोन के साथ अन्य एक सौ आठ (108) बौद्ध शिष्यों के साथ देश-विदेश में शांति का संदेश लेकर पदयात्री निकले हैं।  आज एक देश दूसरे  देश को तबाह कर रहे हैं।  कसूर और निर्दोष के साथ कितने जीव-जन्तु, पशु-पक्षी, पेड-पौधो, प्राकृतिक सम्पदा नष्ट हो रहे हैं। 

पदयात्री बौद्ध भिक्षु विश्वशांति का सन्देश लेकर पहुंचे धरफरी माध्यमिक विद्यालय

धर्म गुरु जाशोन ने कहा कि मानव जीवन में प्राकृतिक की अहम भूमिका होती हैं, जब भी मानव कोई घृणित कार्य करते हैं तो इसका बहुत बुरा असर चुकाना पड़ता। जैसे कि प्राकृतिक से खिलवाड़ करने के कारण ही पूरे दुनिया में करोना जैसा महामारी फैलती  है।  जिसका बुरा असर मानव जीवन पर ही पड़ता है।  धर्म गुरु जाशोन के साथ सभी बौद्ध अनुयायियों  ने प्रार्थना की। लगभग एक सौ  उपस्थित लोगों को गुड़िया पहनकर सम्मानित किया। इसी तरह बौद्ध धर्म गुरु जाशोन को पुष्पगुच्छा से एसडीएम पश्चिमी,  मुजफ्फरपुर ब्रजेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, पारु ओम राजपूत ने सम्मानित किया।  

पदयात्री बौद्ध भिक्षु विश्वशांति का सन्देश लेकर पहुंचे धरफरी माध्यमिक विद्यालय

बौद्ध धर्म गुरु जाशोन ने एस डी एम ब्रजेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को बौद्ध धर्म की स्मृति संदेश देकर सम्मानित किया। वही पूर्व जिला पार्षद एवं पूर्व मुखिया मदन प्रसाद साह ने बौद्ध धर्म गुरु जाशोन के साथ अन्य पांच शिष्यो को महात्मा बुद्ध की तस्वीर देकर सम्मानित किया। इधर बौद्ध ट्र्रेवल्स के सयोजक एवं तारकेश्वर यादव ने उनकी भाषा को हिन्दी में समझाते हुए ग्रामीणों का अभिवादन किया।  इनके सहयोगी नवीन  सिन्हा, मुरली झा, मलकित सिहं अजय आर्य, अरविंद कुमार, विपीन कुमार के साथ बौद्ध धर्म गुरु जाशोन ने राजकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो पीपल के पौधे एवं नौ आम के पौधे  लगाए। यह पौधा अम्बेडकर किसान क्लब के द्वारा उपलब्ध कराया गया था।

पदयात्री बौद्ध भिक्षु विश्वशांति का सन्देश लेकर पहुंचे धरफरी माध्यमिक विद्यालय

इस कार्यक्रम में एसडीपीओ कुमार चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, शत्रुधन सिह, मणिशंकर चौधरी पीएचसी प्रभारी, अखिलेश कुमार नर्सिग, स्टाफ, बंजरंगी, विष्णु, फोजया अंसारी, अमन कुमार बी एच एम, सी डी पी ओ पारु के साथ विद्यालय के शिक्षक संजय भगत, विकास रंजन, हेमंत कुमार, नवीन  कुमार सिंह, ओम प्रकाश निराला, अरुण यादव, संतोष कुमार, अमित लाल दिवाकर, निशांत कुमार, संदीप कुमार, सुभाष चंद्र प्रकाश, अभिनव कुमार, सरोज राम, आंगनबाड़ी सेविका आरती कुमारी, नितू कुमारी, सुरेश्वर मिश्र (रात्रि  प्रहरी) पिन्टू मिश्रा के साथ अन्य ग्रामीण चन्द्रिका राम पूर्व शिक्षक, वीरेंद्र  सिंह, बंसत कुमार, अरुण कुमार, हेमंत कुमार, नवल कुमार, संत लाल साह स्काउट गाईड शिक्षक के साथ अन्य लोग व पुलिसकर्मी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ