ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

फ्रेंचबॉक्सिंग फेडरेशन कप 2023 के लिए बिहार टीम से 20 खिलाड़ी चयनित

 रिपोर्ट 

शिल्पी सोनम

मुजफ्फरपुर: जिला स्कूल खेल  मैदान में रास वर्ल्ड  मार्शल आर्ट्स के द्वारा राज्य सवात् संघ बिहार के तत्वावधान  मे दिनांक 21 से 23 मई तक चंडीगढ़ मे आयोजित होने वाली नेशनल सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) फेडरेशन कप -2023 के लिए चयन ट्रायल रखा गया। इस चयन ट्रायल में मुजफ्फरपुर, सारण, नरकटियागंज, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, शिवहर, बक्सर समेत सभी जिलों के लगभग 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने  भाग लिया। 

फ्रेंचबॉक्सिंग फेडरेशन कप 2023 के लिए बिहार टीम से 20 खिलाड़ी चयनित

अलग-अलग कैटेगरी मे बिहार के कुल 20 खिलाड़ियों का चयन  सवात् फेडरेशन कप 2023, चंडीगढ़ के लिए किया गया। सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के महासचिव शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव के द्वारा सेलेक्शन लेटर दिया गया। साथ ही चयन कमिटी के सदस्य के तौर पर कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम, कोच सूरज पंडित, बिहार सवात् एथलीट कमीशन के चेयरमैन नितेश कुमार व संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। 

फ्रेंचबॉक्सिंग फेडरेशन कप 2023 के लिए बिहार टीम से 20 खिलाड़ी चयनित

बिहार टीम मे चयनित खिलाड़ीयों की सूची इस प्रकार है।

1. कुमारी अदिति, बालिका वर्ग, अंडर -11, -21 किग्रा० असौत फाइट।


2. शिवानी कुमारी, बालिका वर्ग, अंडर -11, -33 किग्रा० असौत फाइट। 

3. प्रियांशी सिंह, बालिका वर्ग, अंडर -11, -36 किग्रा० असौत फागट।

4. कुमारी अनन्या, बालिका वर्ग, अंडर -11, -42 किग्रा० असौत फाइट।

5. श्रृष्टि भारद्वाज, बालिका वर्ग, अंडर -12, -45 किग्रा०, असौत फाइट।

6. अनुष्का अभिषेक, बालिका वर्ग, अंडर -14, -36 किग्रा० असौत फाइट।

7. प्रियम कर्ण, बालिका वर्ग, अंडर -14, -42 किग्रा० असौत फाइट।

8. स्वीटी कुमारी, बालिका वर्ग, अंडर -17, -56 किग्रा० असौत फाइट।

9. आश पाहुजा, बालिका वर्ग, अंडर -17, +65 किग्रा० असौत फाइट।

10. उपासना आनंद, महिला वर्ग, -48 किग्रा०, असौत फाइट।

11. अनमोल आरंभ, बालक वर्ग, अंडर -11, -27 किग्रा० असौत फाइट।

12. अभिउदय सिन्हा, बालक वर्ग, अंडर -11, -33 किग्रा० असौत फाइट।

13. अनमोल कुमार, बालक वर्ग, अंडर - 11, -56 किग्रा० असौत फाइट।

14. नासिर फिरोज, पुरूष वर्ग, -56 किग्रा, असौत फाइट।

15. हर्ष रंजन, पुरुष वर्ग, -60 किग्रा० असौत फाइट।

16. काशिफ हुशैन, पुरुष वर्ग, -65 किग्रा०, असौत फाइट

17. नितेश कुमार, पुरुष वर्ग, -70 किग्रा० असौत फाइट

18. तेजस राज, पुरुष वर्ग, -85 किग्रा० असौत फाइट

19. जाकिर अंशारी, पुरुष वर्ग,  -56 किग्रा०, कॉम्बैट फाइट।

20. हिमांशु भगत, पुरुष वर्ग, -60 किग्रा०, कॉम्बैट फाइट।

सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद सिंह के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दीं गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ