ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

फ़्रेंच बॉक्सिंग एशियन मेडालिस्ट खिलाड़ियों को राजभवन में सम्मानित किया गया

रिपोर्ट

शिल्पी सोनम 

मुजफ्फरपुर: राजभवन पटना में बिहार के महमहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ अरर्लेकर ने  एशियन सवात् चैंपियनशिप- 2024, इंडोनेशिया में अपने अद्भुत प्रदर्शन के दम पर देश को मेडल दिलाने वाले बिहार के खिलाड़ी स्वीटी कुमारी (सिल्वर मेडालिस्ट), अनुष्का अभिषेक (सिल्वर मेडालिस्ट), प्रियम कर्ण (ब्रांज मेडालिस्ट) व आसिफ अनवर (ब्रांज मेडालिस्ट) से मिलकर सभी खिलाड़ियों को सम्मान के साथ मेडल पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।  

फ़्रेंच बॉक्सिंग एशियन मेडालिस्ट खिलाड़ियों को राजभवन में सम्मानित किया गया

भारतीय टीम के कोच शिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव को भी वर्ष 23-24 में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर दोनों मिलाकर देश व अपने राज्य बिहार को कुल 58 पदक दिलाने पर उनकी कोचिंग की सराहना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।  

फ़्रेंच बॉक्सिंग एशियन मेडालिस्ट खिलाड़ियों को राजभवन में सम्मानित किया गया

सेंशाई शिल्पी सोनम को भारतीय टीम का मैनेजर बनाकर इंडोनेशिया भेजा गया था उनके नेतृत्व मे देश का प्रदर्शन उम्दा रहा उन्हें भी महामहिम ने बधाई व शुभकामनाएं दी। बिहार के सवात् खिलाड़ियों के लिए यह  बहुत ही गौरव की बात है। इस प्रोत्साहन और सम्मान से खिलाड़ी और भी अधिक ऊर्जावान होकर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगें। महामहिम ने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को बिहार में पूरा सहयोग मिलेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ