रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड के अन्तर्गत खुटाही पंचायत में रबी महोत्सव के तहत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा किसानों को नई खेती की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक विक्की कुमार ने किसानों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम वैज्ञानिक राम कृष्ण राय ने किसानों को रबी फसल गेहूँ, तोडी, मंसूर, चना की खेती वैज्ञानिक तरीके से करने की सलाह दी और मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अभी पशुओं में कई तरह की बीमारी लग रही है इससे बचने के तरीके भी बताए। साथ ही उप-परियोजना निर्देशक आत्मा मनोज कुमार ने प्राकृतिक रूप से खेती अधिक से अधिक किसानों को करना चाहिए, इससे उन किसानों की आय में अत्यधिक वृद्धि होगी।
वही सहायक निर्देशक चंदन कुमार ने भूमि संरक्षण के संबंध में किसानों को जानकारी दी। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी कविता कुमारी ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि आप सभी किसानों को आधुनिक और प्राकृतिक रूप से खेती करने से आय में दुगनी वृद्धि होगी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्की कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में मुखिया रवि कुमार, सरपंच मिथलेश सिंह, अभय कुमार, पारस साह, शशि भूषण कुमार, मधुरेश कुमार राकेश कुमार, कविन्द्र कुमार, मिथलेश दास, सुरेश साह, के साथ अन्य सैकड़ों किसान मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ