Report
Phuldev Patel
कार्यक्रम में सूत्रधार खगौल, पटना के कलाकारों ने संजय यादव के नेतृत्व में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को सरल और रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।
नाटक के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि होली जैसे त्योहारों को स्वच्छ और पारंपरिक तरीके से मनाएं। विशेष रूप से होलिका दहन में प्लास्टिक, मोबिल, किरोसीन, रबर, टायर और थर्मोकोल जैसी हानिकारक वस्तुओं का प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक में संजय कुमार यादव, कुमकुम भारती, महावीर साह, सुनील कुमार, महेश्वर पासवान और प्रमिला देवी ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। कलाकार सुनील कुमार ने ‘ये ज़िंदगी की बात है, प्रदूषण भगाओ... प्रदूषण के सब कोई भगाव हो भईया’ गीत प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छ और सुंदर मुजफ्फरपुर बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह पहल शहर में स्वच्छ वातावरण और जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ