ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

मालीघाट में वेलबीइंग को लेकर बैठक आयोजित, युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

मालीघाट (मुजफ्फरपुर), 5 अप्रैल 2026 (रविवार)। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा वेलबीइंग (संपूर्ण कल्याण) विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के संयोजक एवं प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने की।

मालीघाट में वेलबीइंग को लेकर बैठक आयोजित, युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए सुनील कुमार ने कहा कि जीवन में खुशियों को बनाए रखना, कठिन समय में सकारात्मक बने रहना तथा तनाव और निराशा से बाहर निकलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को एक-दूसरे का सहयोग करने, जीवन के प्रति कृतज्ञता रखने और हमेशा साहस एवं उम्मीद बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि युवाओं को यह महसूस कराना जरूरी है कि वे अकेले नहीं हैं।

अनिल कुमार ने युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित और संतुलित आहार, पर्याप्त नींद तथा अपनी रुचि के कार्यों में समय बिताना जीवन में संतोष और खुशी लाता है।
वहीं, अमन चिल्ड्रेन स्कूल की प्राचार्य बबिता ठाकुर ने बताया कि प्रतिदिन कुछ समय ध्यान (मेडिटेशन) करने से मन शांत रहता है और तनाव में कमी आती है। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी भावनाओं को भरोसेमंद लोगों के साथ साझा करने से मानसिक हल्कापन मिलता है और बेहतर समझ विकसित होती है।

मालीघाट में वेलबीइंग को लेकर बैठक आयोजित, युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

सोनू सरकार ने युवाओं को रोज़मर्रा की छोटी-छोटी चीज़ों के लिए आभार व्यक्त करने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर और अपनी क्षमताओं को पहचानकर न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक कल्याण भी संभव है।

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के चंदन कुमार, सरला श्रीवास युवा मंडल के सचिव गोलू कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य राज ठाकुर, परफेक्ट सोल्यूशन सोसाइटी के अनिल कुमार तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने वर्ल्ड बीइंग इंडिया फाउंडेशन के विनोद कुमार, आशुतोष कुमार एवं प्रतिभा कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके सहयोग से बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान, पटना में नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली के माध्यम से वेलबीइंग का संदेश प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ