ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

70वीं बीपीएससी परीक्षा में एसडीएम पद पर चयनित रानी अल्का का विश्वकर्मा समाज ने किया सम्मान

Report 

डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा

मुजफ्फरपुर। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर एसडीएम पद पर चयनित होने वाली रानी अल्का को विश्वकर्मा समाज की ओर से सम्मानित किया गया। स्थानीय दिघरा स्थित श्री नव दुर्गा पैलेस में आयोजित समारोह में बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र, माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

70वीं बीपीएससी परीक्षा में एसडीएम पद पर चयनित रानी अल्का को मुजफ्फरपुर में विश्वकर्मा समाज द्वारा सम्मानित करते हुए।

सम्मान से अभिभूत रानी अल्का ने उपस्थित लोगों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता किसी को भी एक दिन में नहीं मिलती। यह निरंतर मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन का परिणाम होती है। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए बिना रुके आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि रानी अल्का ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे विश्वकर्मा समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

कार्यक्रम का संचालन सज्जन कुमार शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्टी इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने किया।

समारोह में लोकस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा, भोला ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, विनोद शर्मा, प्रभात कुमार, पंकज शर्मा, प्रभाकर शर्मा, अधिवक्ता सत्य नारायण शर्मा, रंजीत शर्मा, राम बाबू शर्मा, रामनारायण शर्मा, शंकर शर्मा, रविंद्र शर्मा, श्रीनाथ शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, शिव शंकर कुमार, राम लाल शर्मा, शिवदयाल शर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ