Report 

Phuldev Patel

मुजफ्फरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर की ओर से मुखर्जी सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिसभा चौक में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन-यापन विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 61 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुखर्जी सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुजफ्फरपुर में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन-यापन विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं और शिक्षक।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री रंधीर कुमार एलएलसी तथा शिक्षिकाएं मधु कुमारी, सुप्रिया कुमारी, भावना कुमारी एवं सोनी कुमारी उपस्थित रहीं। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता श्री नलीम कुमार के साथ पीएलवी फूलदेव पटेल, तन्शु कुमारी, रितिका कुमारी, नंदनी कुमारी, साक्षी कुमारी, आनंद कुमार, आदित्य राज एवं अतिशय कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं उनके जीवन-यापन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

Also Read : लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक, सुलहनीय मामलों के निष्पादन पर जोर