बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक, सरकार से आरा मिल लाइसेंस की मांग

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक, सरकार से आरा मिल लाइसेंस की मांग

Report 

डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा

मुजफ्फरपुर।आज बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक आमगोला स्थित सत्याचरण शर्मा के आवास पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज आज भी राजनीतिक उपेक्षा का शिकार है। आज तक सरकार में समाज का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है और समाज को सरकार के काले कानूनों का दंश झेलना पड़ रहा है। लंबे समय से आवेदित आरा मिलों को आज तक लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया है।

बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक, सरकार से आरा मिल लाइसेंस की मांग

डॉ.विश्वकर्मा ने सरकार से मांग की कि लंबे समय से लंबित सभी आवेदित आरा मिलों की अनुज्ञप्ति शीघ्र जारी की जाए। आरा मिलों को प्रदूषण लाइसेंस से मुक्त किया जाए।पुरानी खरीद-बिक्री के मामलों में नए कानून के तहत नामांतरण किया जाए। पुरानी अनुज्ञप्ति पर 10 किलोमीटर की पाबंदी समाप्त करने हेतु कानून में संशोधन किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के सचिव महेश शर्मा, भोला ठाकुर, इं. राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, प्रभाकर शर्मा, वेद प्रकाश,पवन शर्मा, महेश कुमार शर्मा, श्रीनाथ शर्मा,रंजीत कुमार शर्मा, रत्नेश शर्मा, अजय कुमार शर्मा,अवधेश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, केदार शर्मा,बीरेंद्र शर्मा, राम नारायण शर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code