ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

मालीघाट में 11वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2022 का आयोजन

रिपोर्ट 

शिल्पी सोनम

मुजफ्फरपुर। (रविवार) को मालीघाट स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब मे “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के तत्वावधान में 11वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2022 का आयोजन किया गया। जिसमें  कराटे के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों  ने भाग लिया। इसके साथ ही कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे सफल सभी खिलाड़ियों को बेल्ट, प्रमाण-पत्र व मेडल देकर इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन  ग्रैंडमास्टर सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा बेल्ट विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मालीघाट  में 11वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2022 का आयोजन

इसके साथ ही बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे टॉप करने वाली खिलाड़ी स्विटी कुमारी को गोल्ड मेडल, अनमोल आरंभ को सिल्वर मेडल व रितेश रंजन (श्रृणु) को ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपासना आनंद, रितेश रंजन, शिवानी, आश,  स्विटी, प्रियम कर्ण, को ( सिनियर ब्राउन बेल्ट), रिधान झा, जानवी श्री को (ब्लू बेल्ट), स्वपनील कश्यप,  देवांस, अदित्य (ग्रीन बेल्ट), आत्म ज्योति, अभिनंदन, अभिउदय, अनमोल आरंभ, संस्कृति,  सुकृति शिखा  को (ऑरेंज बेल्ट) व रेयांस रोहन, जाकिर, दिपांस, अंश राज, रूद्र अग्रवाल, प्राजवल, अमृत, आयूष, पिहू समेत सभी खिलाड़ियों को (येल्लो बेल्ट)  दिया गया।  

मालीघाट  में 11वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2022 का आयोजन

इसके साथ ही इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव सेंसई शिल्पी सोनम, कोच सूरज पंडित व बबली सिंह  के द्वारा सभी खिलाड़ियों को बेल्ट बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्य परिक्षक के तौर ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार व आशिफ अनवर ऑनलाइन के माध्यम से उपस्थित रहें । बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे विजेता सभी खिलाड़ियो को रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के  वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर "कांचो स्टार" के द्वरा बधाई व शुभकामनाए भी दीए गये। ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ