रिपोर्ट
अमृत राज
बिहार, मुजफ्फरपुर। ( रविवार) जिले के पारु प्रखण्ड अन्तर्गत रामलीला गाछी प्ले ग्राउंड में शाहपुर बनाम हाजीपुर क्रिकेट टीम के बीच आठवां लीग मैच खेला गया जिसमें टॉस हाजीपुर क्रिकेट टीम ने जीत कर बल्लेबाजी की। शाहपुर की पूरी टीम 17 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 87 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी हाजीपुर क्रिकेट टीम ने 11 ओवर में चार विकेट गवांकर 90 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की।
मैच में मैन ऑफ द मैच हाजीपुर क्रिकेट टीम के खिलाडी़ पीयूष हुए। पीयूष ने अपने कोटे के चार ओवर में 25 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल करने में कामयाब हुए। पीयूष को मैन ऑफ द मैच मेडल (पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ) ताहिर हुसैन, कप बिट्टू कुमार यादव ने दिया। दिवाल घड़ी केदार प्रसाद, नगद 201 रुपये अखतर अली ने दिया।
इस मैच में अम्पायर के रूप में मैजुद्दीन एवं शशि भूषण सिंह ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। कमेंट्री वाहाब अली, रौशन पाण्डेय एवं नसीन ने किया। स्कोरर की भूमिका इजहार अली एवं राजा मंसूरी ने निभाई। इस मैच में सेवासदन क्रिकेट टीम के अध्यक्ष उपेन्द्र पटेल, सचिव पूर्व सरपंच राज कुमार दास, राजा डीलर, ताजुद्दीन, प्रमोद पटेल, संत लाल, सुरेन्द्र सिंह ऐनुद्दीन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी के साथ अन्य दर्शक काफी संख्या में मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ