रिपोर्ट
अमृत राज
बिहार, मुजफ्फरपुर। ( शनिवार) जिले के पारू प्रखंड अंतर्गत चांदकेवारी पंचायत स्थित रामलीला गाछी प्ले ग्राउंड में सेवासदन क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे क्वाटर फाइनल मैच मुन्ना इलेवन बेलसर बनाम नीलम इलेवन पारु मझौलिया के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुन्ना इलेवन बेलसर की टीम ने 19 ओवर 5 गेदों में 10 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना सकी। इसके जवाब में उतरी नीलम इलेवन पारु मझौलिया की टीम ने 19 ओवर 5 गेदों पर 10 विकेट गवाकर मात्र 188 रन ही बना सकी। मुन्ना इलेवन बेलसर की टीम 16 रन से विजयी हुई।
नीलम इलेवन पारु मझौलिया की ओर से शेखर ने 29 गेदों में 66 रन की पारी खेली जो काम नहीं आई। वहीं मुन्ना इलेवन बेलसर के खिलाड़ी प्रिस ने 16 गेदों में 39 रन बनाकर, अपने कोटे के 4 ओवर में 3 विकेट मात्र 28 रन देकर अपने टीम को जीत दिलाई। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। मैन ऑफ द मैच को केदार प्रसाद ने मेडल, हेमंत कुमार शिक्षक ने कप देकर सम्मानित किया।
शंभु शरण सिंह ने दिवाल घड़ी, ताजुद्दीन समीति ने नकद राशि 201 रुपए एवं राजकुमार दास (पूर्व संरपच) एवं सेवासदन क्रिकेट क्लब के सचिव के द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। हैट्रिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी प्रिंस को फूलदेव पटेल मानवाधिकार कार्यकर्ता ने नगद राशि 551 रूपए दिया। ऐनुद्दीन डीलर ने नकद राशि देकर समानित किया। बतौर अम्पायर उपेन्द्र पटेल एवं ज्ञान चंद कुमार थे।
स्कोरर के रूप में नाग नंदन एवं रौशन सिंह थे। कमेंटेटर के रूप में क्रिकेट क्लब के कोषाध्यक्ष वहाब अली, जय प्रकाश, नसीम एवं मिश्रा जी आदि थे। साथ ही सेवा सदन क्रिकेट क्लब के सदस्य राजा अहमद, मैजुद्दीन, प्रमोद पटेल, लालबाबे पटेल, ताहिर हुसैन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी, सौहेल, शमशेर, अहमद, रवि कुमार यादव, महेश साह, संत लाल साह स्काउट्स गाईड शिक्षक के अलावा सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ