रिपोर्ट
अमृत राज
बिहार, मुजफ्फरपुर। (शुक्रवार) जिले के पारु प्रखण्ड के अन्तर्गत रामलीला गाछी प्ले ग्राउंड में सेवासदन क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित टुर्नामेंट के तीसरे क्वाटर फाइनल मैच सत्येम इलेवन धरफरी बनाम सोनू इलेवन हाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर सत्येम इलेवन धरफरी की टीम ने पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया। सोनू इलेवन हाजीपुर क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर 3 गेंदो में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 147 रन ही बना सकी। जवाब में सत्येम इलेवन धरफरी की टीम 6 विकेट गवाकर 12. ओवर 2 गेंदो में 151 रन बनाकर 4 विकेट से मैच में जीत हासिल की।
वहीं, मैन ऑफ द मैच की पुरस्कार सत्येम इलेवन धरफरी के खिलाड़ी नित्या जो 18 गेंदो में 26 रन और दो महत्वपूर्ण विकेट भी लेने में कामयाब हुए उनको डॉक्टर परमेश्वर भक्त ने मेडल पहनकर सम्मानित किया। ऐनुद्दीन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी के द्वारा कप दिया गया। शंभु शरण सिंह के द्वारा दिवाल घड़ी, सेवा सदन क्रिकेट क्लब के कोषाध्यक्ष वहाब अली ने नकद राशि 201 रुपये दिया। सेवासदन क्रिकेट क्लब टीम के अध्यक्ष उपेन्द्र पटेल ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
हैट्रिक छक्का एवं चौका मारने वाले खिलाड़ी को नकद पुरस्कार की घोषणा विट्टू कुमार ने की। लालबाबू पटेल के ने नकद राशि क्रमशः 201,551 रुपये का पुरस्कार दिया। हैट्रिक विकेट लेने वाले सोनू इलेवन हाजीपुर के जो 16 गेंदो में 43 रन में 7 छक्के का स्कोर कायम किया। उन्हें नकद राशि 551 रुपए का पुरस्कार देकर फूलदेव पटेल मानवाधिकार कार्यकर्त्ता ने सम्मानित किया।
आज के मैच में अम्पायर की भूमिका शशिभूषण सिंह एवं मैजुद्दीन ने निभाई। बतौर कॉमेंटेटर वहाब अली, नसीम मंसूरी, मनोज मिश्रा एवं रन स्कोरर साहिल राजा एवं इजहार अली थे। सेवासदन क्रिकेट क्लब के सदस्य ओम प्रकाश निराला (शिक्षक), करुनेश कुमार शिक्षक, हेमंत कुमार शिक्षक, कृष्ण कुमार विकास, रामनरायण पाठक, संजीव कुमार सिंह, प्रमोद पटेल, गणेश दास, महेश साह, संतलाल साह स्काउट्स गाइड शिक्षक, रवि कुमार यादव के साथ अन्य दर्शक मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ