ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

सेवासदन टूर्नामेंट के दूसरे क्वाटर फाइनल में निजाम इलेवन सीवान विजयी

रिपोर्ट

फूलदेव पटेल

बिहार, मुजफ्फरपुर। (बुधवार) जिले के पारु प्रखंड के चांदकेवारी पंचायत के रामलीला गाछी प्ले ग्राउंड में सेवासदन क्रिकेट क्लब द्वारा दूसरा क्वाटर फाइनल मैच निजाम इलेवन सीवान बनाम राजवाड़ा, साहेबगंज के बीच खेला गया। जिसमें टाॅस जीतकर निजाम इलेवन सीवान ने फिल्डिंग करने का फैसला किया। वहीं राजवाड़ा साहेबगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ  विकेट पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में निजाम इलेवन सीवान की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाकर मैच को टाई (बराबरी) कर दी।    

सेवादन टूर्नामेंट के दूसरे क्वाटर फाइनल में निजाम ग्यारहवें सीवान विजयी

इसके लिए सेवासदन क्रिकेट क्लब की टीम एवं निगरानी समिति के फैसले के अनुसार मैच को सुपर ओवर में खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए निजाम इलेवन की टीम ने 6 गेंदो में 15 रन बनाए।जवाब में उतरी राजवाड़ा, साहेबगंज की टीम ने दो विकेट गवाकर सिर्फ 3 रन ही बना सका। 12 रनों से निजाम इलेवन की टीम को विजयी घोषित किया गया। वहीं 

सेवादन टूर्नामेंट के दूसरे क्वाटर फाइनल में निजाम ग्यारहवें सीवान विजयी

पुरस्कार के रूप में मेडल सेवासदन क्रिकेट क्लब टीम की निगरानी और पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डॉक्टर परमेश्वर भक्त ने दिया। पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ताहिर हुसैन ने कप एवं सेवासदन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष उपेंद्र पटेल ने प्रमाण-पत्र दिया। नकद राशि के रूप में 201 रुपये सेवासदन क्रिकेट क्लब के कोषाध्यक्ष वहाब अली ने दिया। वहीं, दिवाल घड़ी पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता फूलदेव पटेल ने देकर सम्मानित किया । 

सेवादन टूर्नामेंट के दूसरे क्वाटर फाइनल में निजाम ग्यारहवें सीवान विजयी

साथ ही मेडेन ओवर गेदबाजी के लिए राजवाड़ा, साहेबगंज के दो खिलाड़ी अंकित कुमार एवं गुड्डू कुमार को  स्काउट्स गाइड शिक्षक  संतलाल साह ने  नगद  पुरस्कार दिया। इस मैच में लालबाबू राय, ज्ञानचंद कुमार, ताजुद्दीन, शमशेर, जवाहरलाल राय, नसीम मंसूरी, महेश साह, बालेश्वर रजक, अरविंद पटेल, रवि कुमार यादव के साथ अन्य दर्शक मौजूद थे। वहीं एम्पायर की जिम्मेदारी शशिभूषण सिंह और राजा डीलर ने निभाई। कमेन्ट्री की भूमिका वहाब अली एवं राजा कुमार ने निभाई। इसी रन स्कोरर राजा मंसूरी, इजहार अली थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ