ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

सेवासदन लीग मैच में नीलम इलेवन मझौलिया ने शानदार जीत हासिल की

रिपोर्ट 

अमृत राज  

बिहार, मुजफ्फरपुर।  (गुरुवार) जिले के पारु प्रखण्ड के अन्तर्गत चांद केवारी पंचायत के रामलीला गाछी प्ले ग्राउंड में सेवासदन क्रिकेट क्लब के द्वारा आज तीसरा लीग मैच में नीलम इलेवन मझौलिया,पारु बनाम राजा इलेवन कोल्लुआ, मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले राजा इलेवन कोल्लुआ, मुजफ्फरपुर के द्वारा फिल्डिंग करने का फैसला किया। नीलम इलेवन मझौलिया, पारु के द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।  जवाब में उतरी राजा इलेवन कोल्लुआ, मुजफ्फरपुर की टीम ने मात्र 8 ओवर में 10 विकेट गवांकर मात्र 39 रन ही बना सकी।  जिससे नीलम इलेवन पारु मझौलिया की टीम 238 रनों से शानदार जीत हासिल की। 

सेवासदन लीग मैच में नीलम इलेवन मझौलिया ने शानदार जीत हासिल की

मैन ऑफ द मैच के लिए नीलम इलेवन मझौलिया,पारु टीम के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को केदार प्रसाद के द्वारा मेडल, राजकुमार दास (पूर्व सरपंच ) एवं सेवासदन क्रिकेट क्लब के सचिव के द्वारा कप , ताहिर हुसैन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी के द्वारा दिवाल घड़ी एवं शम्भू शरण सिंह के द्वारा नकद धनराशि 201 रूपए दिया गया।  वहीं  नीलम इलेवन मझौलिया, पारु  के खिलाड़ी सचिन कुमार को हैट्रिक छक्का लगाया।  जिसने 36 गेंदो में 77 रन की पारी खेली।  उसे फूलदेव पटेल मानवाधिकार एवं पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी के द्वारा नकद  551 रूपए का पुरस्कार दिया गया।  

सेवासदन लीग मैच में नीलम इलेवन मझौलिया ने शानदार जीत हासिल की

सेवासदन लीग मैच में नीलम इलेवन मझौलिया ने शानदार जीत हासिल की

नीलम इलेवन मझौलिया, पारु  के खिलाड़ी शेखर कुमार को हैट्रिक छक्का लगाने पर विट्टू कुमार उर्फ ऋषि केश पटेल के द्वारा घोषित नकद  551 रुपये का पुरस्कार उनके पिता लालबाबू पटेल द्वारा दिया गया।  मैन ऑफ द मैच के लिए प्रवीण कुमार ने अपने बल्ले से मात्र 24 गेंदो में 57 रन बनाकर एक ओवर गेंदबाजी करते एक महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल करते हुए 6 रन ही दिया। 

सेवासदन लीग मैच में नीलम इलेवन मझौलिया ने शानदार जीत हासिल की

आज के मैच में अम्पायर की भूमिका में सेवासदन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष उपेन्द्र पटेल एवं कोषाध्यक्ष वहाब अली ने निभाई।  दूसरी ओर कांमेन्टेटर के रूप में जयप्रकाश एवं नसीम मंसूरी ने कमान संभाली। साथ स्कोरर साहिल राजा एवं इजहार अली थे।  इसमें सेवासदन क्रिकेट क्लब के सदस्य मैजुद्दीन, ताजुद्दीन, सौहेल, टीवी चैनल के रिपोर्टर तबरेज़ खान, मेराज मंसूरी, शशिभूषण सिंह, अरविंद पटेल, गणेश दास, उपेन्द्र दास, रवि कुमार यादव, स्काउट्स गाइड शिक्षक संतलाल साह के साथ अन्य हजारों दर्शक मौजूद थे। 

Also Read Best Stories 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ