ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

मनरेगा वॉच का मुसहरी प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना

Report 

Phuldev Patel 

मुजफ्फरपुर।  (2 फरवरी ) को मनरेगा दिवस पर मनरेगा वॉच के तत्वावधान में मुसहरी प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर काम , जाब कार्ड, लंबित भुगतान आदि की मांग की । मनरेगा वॉच के संजय सहनी ने कहा कि मुसहरी प्रखंड में मनरेगा की स्थिति बहुत खराब हैं। मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा हैं। काम के लिए मजदूर भटक रहे हैं। NMMS के कारण छुटे हुए हाजरी पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। जल्द काम और हाजरी का निपटारा नही किया गया तो मनरेगा वॉच जिला में आंदोलन शुरू करेगा। 

मनरेगा वॉच का मुसहरी प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना
मनरेगा वॉच का मुसहरी प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना

धरना को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता आनंद पटेल,नरेश सहनी,रंगकर्मी सुनील कुमार,लखींद्र राम,लड्डू सहनी ने  मनरेगा मजदूर की मांगो का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द-से-जल्द संज्ञान लेने की बात कही। मुसहरी प्रखंड के डुमरी, नरौली, प्रहलादपुर, मुसहरी उर्फ राधानगर, रोहुआ, राजवाड़ा भगवान,पताही,जमालाबाद,मनिका,विशुनपुर चांद , बैकटपुर सहित 16 पंचायत का ज्ञापन बीडीओ और पीओ को सौंपा गया। धरना में शामिल विनीता देवी ,पूनम देवी,शीला देवी,राजेश्वर देवी, रेणु देवी,नीलम देवी,मंदेश्री देवी,मदीना बेगम,पिंकी देवी,पुतुल देवी, फूलकुमारी सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ