मुजफ्फरपुर। 23 जुलाई 2023 को शिवगंज चौक, नरकटियागंज स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब में इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 13वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2023 का आयोजन किया गया। जिसमें कराटे के लगभग 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियों को ऐशिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरमैन, ग्रैंडमास्टर सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा बेल्ट बांधकर प्रमोशन दिया गया व कलर बेल्ट श्रेणी मे टॉप करने वाले खिलाड़ी सादिक अली को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रमोशन पाने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स, नरकटियागंज ब्रांच के निदेशक सेंशाई आशिफ अनवर, व परिक्षक सेंशई नितेश कुमार के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर रास वर्ल्ड के संस्थापक सह सि०ई०ओ ग्रैंडमास्टर सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव जी को पहुचने पर सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों द्वारा जोरदार स्वागत भी किया गया। बेल्ट टेस्ट में पासकर प्रमोशन पाने वाले खिलाड़ी येल्लो बेल्ट श्रेयश जयसवाल, आयुष कुमार गुप्ता, मेराज अहमद, इमरान अंसारी, सादिक अली, शिवम कुमार, वाहिद शमी, सुकामा नारायण, सुकन्या नारायण, मो. मोहसिन, गुड्डू रंगीला आदि हैं।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ