लड़के की चाह नहीं

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लड़के की चाह नहीं

पूजा गोस्वामी

लड़के की चाह नहीं
उम्र - 16 वर्ष

रौलियाना, उत्तराखंड

घर की लक्ष्मी बनने की चाह से,
मैं डोली में तुम्हारे घर में आई,
घर के सब रिश्तेदारों बोले,
खुशखबरी कब सुनाओगी?
सबके मन की एक ही चाह,
बेटे की मां कब कहलाओगी?
अस्पताल में शुरू हुई मेरी चीख,
रुकी बेटी की खिलखिलाहट से,
जाने क्यूं सबके चेहरे मुरझा गए?
बेटी नाम की जब आहट से?
बच्चे तो कहे जाते हैं भगवान,
फिर इनमें अंतर क्यों करता इंसान?
बेटे के नामकरण पर मटर पनीर,
बेटी के नाम पर क्यों नहीं मिलती खीर?
दुनिया वालों यह कैसा नियम बनाया है?
लड़की तो लक्ष्मी है, कैसे धन पराया है?
कभी वह वक़्त आएगा भी या नहीं?
जब दुनिया कहें लड़के की अब चाह नहीं।।
(चरखा फीचर)
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code