रिपोर्ट
शिल्पी सोनम
मुजफ्फरपुर। रविवार को शिवगंज चौक, नरकटियागंज स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब में इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान मे 16वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया गया। जिसमें कराटे के लगभग 50 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे सफल सभी खिलाड़ियों को एशिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरमैन, ग्रैंडमास्टर सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा बेल्ट बांधकर प्रमोशन दिया गया व कलर बेल्ट श्रेणी मे टॉप करने वाले खिलाड़ी मोहम्मद मोहसिन को रास वर्ल्ड का कैप्टन बैज देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रमोशन पाने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र व बेल्ट बांधकर रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स, नरकटियागंज ब्रांच के निदेशक सेंशाई आशिफ अनवर व परीक्षक सेंशाई तन्नू श्री के द्वारा सम्मानित किया गया।
ऑरेंज बेल्ट
श्रेयश जयसवाल, मेराज अहमद, वाहिद शमी, सुकामा नारायण, सुकन्या नारायण, मो. मोहसिन
येलो बेल्ट
अलिशा रहमान, दृष्टि कुमारी, दिक्षा कुमारी, पायल सर्राफ, आरोही परी, आतिफ अहमद, अलहम्द, शैयद अरहव अली, रौशन कुमार, आदिल अहमद।
मौके पर रास वर्ल्ड के सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। बेल्ट टेस्ट में पास कर प्रमोशन पाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ