ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

मध्य व उच्च विद्यालय जारंग डीह में कलात्मक मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड अन्तर्गत मध्य विद्यालय जारंग डीह व उच्च माध्यमिक विद्यालय जारंग पूर्वी के प्रांगण में बुधवार को श्रावण मास के पावन अवसर पर कलात्मक मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने आपस में छात्राओं व शिक्षिकाओं की हथेली पर कलात्मक आकृतियां बनाकर अपने सृजनात्मक कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। 
मध्य व उच्च विद्यालय जारंग डीह में कलात्मक मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समीक्षा कुमारी (12वीं)ने शिक्षिका आभा कुमारी एवं वीणा कुमारी की हथेली पर मेंहदी के सुंदर व आकर्षक आकृति बनाकर प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर नंदनी कुमारी (9वीं) ने दुर्गा कुमारी की हथेली पर कलात्मक आकृति बनाकर प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर खुशी कुमारी (9वीं) ने निकिता कुमारी की हथेली पर मेंहदी लगाकर प्राप्त किया।
मध्य व उच्च विद्यालय जारंग डीह में कलात्मक मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित
आयोजन में निर्णायक मंडल की भूमिका शिक्षक राहुल कुमार, सादिया खातून ने निभाई। प्रतियोगिता का संयोजन शिक्षिका प्रियंका कुमारी व डौली कुमारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ