ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी, नाना-नानी दिवस समारोह

बंदरा। शनिवार को श्री फतेह नारायण राजकीय मध्य विद्यालय सिमरा में मीना मंच के तत्वावधान में 'दादा-दादी, नाना-नानी दिवस समारोह' धूमधाम से मनाया गया.  समारोह का उद्घाटन एचएम हरेंद्रनाथ तिवारी, दिनेश सर, शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद, सुगमकर्ता ज्योति कुमारी, मंत्रा4चेंज के संतोष सारंग, ज्योति महिला समाख्या की रूपा कुमारी, अभिभावक ने दीप प्रज्वलित कर किया. 

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी, नाना-नानी दिवस समारोह

वक्ताओं ने कहा कि हम अपने बुजुर्गों को भुलते जा रहे हैं. यह समारोह सिर्फ स्कूल में दादा-दादी व नाना-नानी को सम्मानित करने भर के लिए नहीं मनाया जा रहा है, बल्कि हम घर में भी अपने बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें, इसका संकल्प दिलाने का भी यह कार्यक्रम है. 

इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 'दादा-दादी का स्वागत करें हम', 'वेलकम टू स्कूल', 'तितली उड़ी, बस पे चढ़ी', 'बेटी हूं मैं बेटी तारा बनूंगी' गीत प्रस्तुत किया. 'बोझिल से बस्ते में कहा है हमारी खुशी', 'लड़की पढ़ कर क्या करेगी, जब पूछा ही है तो सुनो' कविताएं बच्चों ने पेश की. 

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी, नाना-नानी दिवस समारोह

बाल विवाह पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया. समारोह को खूबसूरत बनाने के लिए बाल मेला का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने गोलगप्पे, जलेबी, काॅपी-कलम, प्रोजेक्ट आदि के पांच स्टाॅल लगाए. हाथ से बनी मिट्टी, कागज, कार्टन आदि की सामग्री की प्रदर्शनी भी आकर्षक थी. कार्यक्रम के अंत में डीडीओ के हाथों सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया.

 मंच संचालन मीना मंच के सदस्य सुमित कुमार एवं भूमि चौधरी ने किया. इस मौके पर काफी संख्या में दादा-दादी, नाना-नानी एवं अभिभावक मौजूद थे, जिनका दादा-दादी बने दो बच्चों ने चंदन लगाकर एवं फूलों से स्वागत किया. प्रतिभागी बच्चों में आयुषी, संतोषी, रिया, राखी, आकृति, अंशदिल, श्वेता, साक्षी, अंजलि, रितिका, रेखा आदि बच्चे शामिल थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ