रिपोर्ट: फूलदेव पटेल
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन अभियान को नई दिशा देने वाली अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान चुनाव प्रक्रिया को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने, व्यापक वृक्षारोपण, वृक्ष संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. हीरा लाल ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण तभी सफल हो सकता है, जब इसमें समाज की सक्रिय भागीदारी हो। ग्रीन इलेक्शन जैसी पहलें लोकतंत्र और प्रकृति, दोनों को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।"
उन्होंने इस सम्मान के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि ग्रीन इलेक्शन अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को आगे आने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
ग्रीन इलेक्शन अभियान का उद्देश्य चुनावी गतिविधियों को पर्यावरण-अनुकूल बनाना, हरित विकास को बढ़ावा देना तथा जनसहभागिता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की भावना को मजबूत करना है। इस पहल को विभिन्न स्तरों पर सकारात्मक सराहना मिल रही है।

0 टिप्पणियाँ