ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ कर रहे प्राकृतिक खेती

रूबी सरकार

भोपालमप्र


दिल्ली-एनसीआरगुरुग्राम के प्रदूषित हवा से तंग आकर कुछ युवा अपने गांव वापस लौटकर न केवल प्राकृतिक खेती को अपना आजीविका का साधन बनाया बल्कि गांव के किसानों को भी इसी ओर प्रेरित कर रहे हैं. इनमें भोपाल के इंजीनियर शशिभूषणपीएचडी फार्मा अनुजसुधांशु और सुष्मिता और आईआईटी कानपुरआईआईएम लखनऊ तथा इंफोसिस से पढ़ाई करने के बाद विदेश में नौकरी करने वाले संदीप सक्सेना के नाम उल्लेखनीय है. संदीप के प्रोफाइल में कई पुरस्कारों का उल्लेख हैइनमें  अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा सम्मानित होना उल्लेखनीय है. इंजीनियर शशि भूषण गुरुग्राम के अलावा बेंगलुरुहैदराबाद जैसे शहरों में बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैंलेकिन स्वास्थ्य के प्रति सजग होने के कारण वे बहुत जल्दी नौकरी छोड़कर गांव वापस आकर पुश्तैनी 25 एकड़ जमीन पर जैविक खेती करने लगे.

शशि ने बहुत दिलचस्प बातें बताई कि उनकी उपज के ग्राहक उसी के आस-पास के ग्रामीण हैं. उन्होंने कहा कि आस-पास गांव के सभी किसान अपनी जमीन पर गेहूं बोते हैं. परंतु वे उनसे गेहूं खरीद के ले जाते हैं कारण यह है कि चूंकि वे अपने खेतों में जहर उगाते हैंइसलिए शुद्ध खाने के लिए शशि से अनाज खरीदते हैं और अपना रसायन युक्त उपज बाजार में बेच देते हैं. सुधांशु और सुष्मिता की जोड़ी थोड़ी अलग हैवे अपने तथा अन्य लोगों के स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती कर रहे हैं. दरअसल सुधांशु और सुष्मिता उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद गुरुग्राम में करोड़ों की पैकेज पर नौकरी करने गए थे. करीब एक दशक तक नौकरी के बाद अपने गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए दोनों ने यह निर्णय लिया कि वापस अपने शहर लौटकर जैविक खेती करना इससे बेहतर है. मल्टीनेशनल की नौकरी छोड़ दोनों ने दो साल के भीतर जैविक खेती से न केवल अपने लिए शुद्ध आहार का प्रबंध कियाबल्कि गांव के अन्य छोटे किसानों को जोड़कर उन्हें भी जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया.

जैविक जीवन ब्रांड : आज सुधांशु का जैविक जीवन ब्रांड इतना प्रसिद्ध हो गया कि उसके पास ग्राहकों की लम्बी फेहरिस्त हैजिन्हें वह ऑर्गेनिक स्टोरअमेज़ॅन और व्हाट्सएप के जरिए जैविक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैंसुधांशु बताते हैं कि करोड़ों का पैकेज न सहीलेकिन खुद को और दूसरों को स्वस्थ रखने के लिए वे जो प्रयास कर रहे हैंउससे उन्हें आत्मसंतोष मिल रहा हैंवहीं सुष्मिता एक दशक से अधिक समय तक सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही थीउन्हें जमीनी स्तर से लेकर नीति निर्माण तक का व्यापक अनुभव हो गया थास्वास्थ्य के बारे में उनकी समझ व्यापक हैवह कहती हैं कि दूषित हवा से 70 फीसदी लोग फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैंवह एक प्रमाणित पोषण विशेषज्ञफिटनेस ट्रेनर और क्रॉसफिटर भी हैं जबकि सुधांशु ने यूके में लीड्स यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल से स्नातक किया और भारत की प्रमुख बीमा कंपनी के साथ काम कियासुधांशु के पास स्वास्थ्य बीमाशिक्षा और चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव हैयानी सुधांशु और सुष्मिता दोनों के पास स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की जानकारी पहले से थी.

लग्जरी जीवन नहीं जीना : मध्यप्रदेश में पले-बढ़े सुधांशु और सुष्मिता को जब बड़े शहरों का जीवन उबाऊ लगने लगातो दोनों ने कुछ नया करने का सोचानए में खेती का आईडिया सबसे पहले उनके जेहन में आयासुष्मिता कहती हैं कि बड़े शहरों में कोई भावनात्मक संबंध नहींकोई ठहराव नहींसिर्फ लोग पैसे के पीछे दिन-रात भागते हैंइससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैउसने यह भी बताया कि असल में नौकरी मिलते ही लोग पहले कर्ज लेकर गाड़ीबंगला खरीद लेते हैं और पूरी जिंदगी ईएमआई चुकाने के लिए भागते रहते हैंहमलोगों के साथ अच्छी बात यह थी कि हमने ऐशो-आराम के लिए बैंक से कोई कर्ज नहीं लिया थाहमें लग्जरी जीवन नहीं जीना थाहमें सुकून की जिंदगी चाहिए थीईएमआई का कोई पंगा नहीं थाइसलिए आसानी से नौकरी छोड़ने का निर्णय ले पाए.


अब दोनों ने मिलकर विदिशा मुख्यालय से सिर्फ किलोमीटर दूर धनौरा हवेली गांव में अपनी पुश्तैनी 14 एकड़ जमीन पर  2018 से जैविक खेती का सफर शुरू कियाशुरुआत दोनों ने जैविक औषधी से की थीपरंतु धीरे-धीरे खेत को एकीकृत जैविक खेत में बदल दियावर्तमान में उनके खेत में कई प्रकार की सब्जियांहल्दीअरहरहरा चनाज्वारमक्कामूंगफलीतिलकाले चनेभूरे चनेप्राचीन खापली और बंसी गेहूंजौसरसोंधनियामवेशियों के चारे के लिए बरसीम घासकई पौधे उगाए जाते हैंअमरूदकेला और नींबू का उत्पादन हो रहा हैखेत में ही एक प्रसंस्करण केंद्र है जहां उत्पादित सामग्रियों को प्रसंस्करित कर पैक किया जाता हैउसके सारे अवशेष गौशाला में गायों के लिए चला जाता हैजिससे जीरो वेस्ट फार्म की कल्पना साकार होने में मदद मिलती हैसुधांशु के गौशाला में इस समय बिना दूध देने वाली 15 गायें हैं,  जिन गायों को लोगों ने सड़कों पर छोड़ दिया थाउन्होंने उन गायों को गोद लियाताकि उसे जैविक खेती के आवश्यक गौमूत्र और गोबर मिल सके.


सुधांशु ने अपने खेत में ही एक बड़ा तालाब बनाया है : जहां बरसात का पानी इकट्ठा होता हैजो साल भर सिंचाई के लिए काम आता हैवर्तमान में उसके पास ग्राहकों की एक लम्बी फेहरिस्त हैजिन्हें वह जैविक उत्पाद बेचते हैंउनकी कंपनी जैविक जीवन का उत्पाद ग्राहक अमेजन से मंगवाते हैंअब तो हाल यह है कि उनके ग्राहकों की संख्या को देखते हुए 14 एकड़ कृषि भूमि भी उसके लिए कम पड़ने लगी हैसुधांशु बताते हैं कि मेरा खेती करने का अनुभव रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा हैपरंतु अब दुनिया को स्वस्थ बनाने का यह तरीका मुझे अच्छा लगने लगा हैवे गांव में छोटे-छोटे किसानों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करते हैंउन्होंने कहा कि शुरू में किसानों के मन में यह डर था कि जैविक से उत्पादन बहुत कम हो जाएगालेकिन अब यह भ्रम टूट चुका है


जैविक खाद के सिलसिले में उन्होंने कहा कि सड़कों पर बहुत सारी गाय विचरण करती रहती हैहम उन्हें आसरा देकर उनके गोबर और गौमूत्र को खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैंइस तरह जीरो बजट वाली खेती को संभव कर सकते हैसब्जियों की खेती के संबंध में उन्होंने कहा कि केवल दो से ढाई महीने में सब्जियां तैयार हो जाती हैं. किसान खेतों को टुकड़े-टुकड़े में बांटकर अलग-अलग मौसम की सब्जियां उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैंहम उन्हें बाजार उपलब्ध कराने में मदद कर रहे हैं ताकि वे जैविक खेती करने के लिए उत्साहित हों


अब सुधांशु जीरो बजट वाली खेती की सीख को सैकड़ों सीमांत किसानों तक ले जाना चाहते हैं ताकि वे भी इस अमूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनकर लाभान्वित हो सकेइससे न केवल उन्हें अपनी उपज के लिए बाजार प्राप्त करने में मदद मिलेगी बल्कि उन्हें अपने खेतों को टिकाऊ बनाने और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद मिलेगी. (चरखा फीचर)

 Writer : रूबी सरकार





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ