Report
Phuldev Patel
मुजफ्फरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा/बालसा) मुजफ्फरपुर की ओर से समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 100 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम, दंत चिकित्सा जागरूकता, नशा मुक्ति, निःशुल्क कानूनी सहायता, शिक्षा का अधिकार एवं भारतीय संविधान से संबंधित विषयों पर जिले के सभी प्रखण्डों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस 100 दिवसीय अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग सेंटरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, थाना परिसर, प्रखण्ड परिसर सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 18 जनवरी 2026 को ज्ञान विद्या मंदिर, डुमरी परमानंदपुर, 20 जनवरी 2026 को एम कोचिंग सेंटर, चांद केवारी, 22 जनवरी 2026 को ए.आई.एम. वर्ल्ड विद्यालय, धरफरी तथा 27 जनवरी 2026 को उच्च माध्यमिक विद्यालय, चांद केवारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में कुल 304 बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इसके अतिरिक्त मुखर्जी सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरि सभा चौक, मुजफ्फरपुर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां दिनांक 17 जनवरी 2026 को 61 बच्चों तथा 24 जनवरी 2026 को 51 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार एवं भारतीय संविधान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, नशा सेवन से होने वाले शारीरिक एवं सामाजिक नुकसान, दंत स्वास्थ्य की महत्ता तथा निःशुल्क कानूनी सहायता की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकार आम लोगों को निःशुल्क सहायता प्रदान करता है।
इस अवसर पर शिक्षक एल.एल.सी. रंधीर कुमार, प्रधानाध्यापक श्री त्रिपुरारी कुमार, श्री जय राम साह, राकेश कुमार, गीता कुमारी, शालिनी कुमारी, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, संध्या कुमारी, राजेश पटेल सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं छात्र-छात्राओं में निशा कुमारी, सुनीता भारती, अर्चना कुमारी, सादा गुप्ता, श्रृश्रीष्ठी कुमारी, शिवानी कुमारी, अनुराधा कुमारी, सोनी कुमारी, पल्लवी कुमारी, अमृता कुमारी, साक्षी कुमारी, ऋतिक रौशन, शन्नी कुमार, रिशु कुमार, शिवम कुमार, सन्नी कुमार, आलिया तसबून, अनुष्का सोनी, प्रियाशु कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पी.एल.भी. फूलदेव पटेल द्वारा किया गया। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता श्री बाल मुकुंद कुमार भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बच्चों से कानून की जानकारी प्राप्त कर समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का भी सराहनीय योगदान रहा।


0 टिप्पणियाँ