Report
Phuldev Patel
मुजफ्फरपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर में शनिवार को रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। सबसे पहले फूलदेव पटेल ने रक्तदान किया। इसके बाद आदिल कुमार, अमित कुमार, सरियार अशरफ, राहुल सदैव, ऋषि कच्छ, अमन कुमार, प्रशांतजीत, अतुल, सिमोन, यूसुफ जावेद, जौशन खान, आलोक कुमार, सन्नी ठाकुर तथा सुमन हाविले ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से जुड़े चिकित्सकों एवं कर्मियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अजीत कुमार, डॉ. सन्नी कुमार, डॉ. नीलू कुमारी, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राजीव रंजन, काउंसलर रंजीत कुमार राम तथा विभा कुमारी ने रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।
चिकित्सकों ने बताया कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति भी स्वस्थ रहता है और उसके शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। उन्होंने कहा कि 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में चार बार तक रक्तदान कर सकता है। शरीर की पुरानी रक्त कोशिकाएं लगभग 120 दिनों में स्वतः नष्ट हो जाती हैं, इसलिए नियमित रक्तदान से जरूरतमंद लोगों की जान बचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।
चिकित्सकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

0 टिप्पणियाँ