ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक, समाज की आवाज सदन तक पहुंचाने का संकल्प

Report

डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा

मुजफ्फरपुर। आमगोला स्थित शहनाई बैंक्विट हॉल में रविवार को बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की कोर कमेटी की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुजफ्फरपुर में बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की कोर कमेटी की बैठक में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी और संगठन विस्तार पर चर्चा करते सदस्य।

बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन का विस्तार बूथ और पंचायत स्तर तक किया जाएगा तथा अधिक से अधिक पंचायतों में समाज के योग्य उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि गांव मजबूत होंगे तो देश भी मजबूत होगा।

डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के लोगों के साथ हत्या, अपराध और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन उनकी आवाज उठाने वाला कोई जनप्रतिनिधि सदन में नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज का किसी भी सदन में प्रतिनिधित्व नहीं होने के कारण उसकी समस्याएं प्रभावी ढंग से नहीं उठ पा रही हैं, जिससे समाज के लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई।

बैठक में सचिव महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, इंजीनियर राजेंद्र शर्मा, अधिवक्ता सत्य नारायण शर्मा, राजू ठाकुर, प्रभाकर शर्मा, रणजीत शर्मा, अवधेश राज, राम नारायण शर्मा, रवींद्र शर्मा, रघुनाथ शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, शिव दयाल शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read : पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिए प्रकृति बचाने के संदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ