ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

घरेलू हिंसा पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

 रिपोर्ट: फूलदेव पटेल

मुजफ्फरपुर, 25 जुलाई 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में मुखर्जी सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिसभा चौक, मुजफ्फरपुर में "महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

घरेलू हिंसा पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता श्री पवन कुमार ने कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार, दहेज उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा से जुड़े हजारों मामले मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में लंबित हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल एक जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में गंभीर सामाजिक चुनौती बनी हुई है। घरेलू विवादों के कारण परिवारों का विकास बाधित होता है और आपसी सुख-शांति समाप्त हो जाती है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे समाज में महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

विद्यालय के शिक्षक एवं डीएलएसए के एलएलसी श्री रंधीर कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की घटना होती है तो परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास करें तथा आवश्यक होने पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने कई सख्त कानून बनाए हैं और जिला विधिक सेवा प्राधिकार समय-समय पर विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देता है।

कार्यक्रम में पीएलवी फूलदेव पटेल ने कहा कि घरेलू हिंसा आज समाज की गंभीर समस्या बन चुकी है। इसके पीछे अशिक्षा, सामाजिक असमानता, आपसी अविश्वास, पारिवारिक संवाद की कमी तथा बदलती सामाजिक परिस्थितियां प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के बीच सहयोग, संवाद और आपसी समझ से कई विवादों का समाधान संभव है। यदि किसी परिवार में घरेलू हिंसा की स्थिति उत्पन्न होती है और आपसी प्रयासों से समाधान नहीं निकलता है, तो तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करनी चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में निखिल, प्रिंस, अंकित, माधव, सूरज, आदित्य, विष्णु, शाहिंद, अरविंद, इरफान, कुश, मनीष, शिवम सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।

📚 Also Read

  1. मेरी सुरक्षा किसके हाथ? पूछती है भारत की बेटियां
    https://www.gramtaru.com/2021/02/blog-post_77.html 

  2. घूंघट प्रथा के नाम पर महिलाओं का शोषण
    https://www.gramtaru.com/2022/07/blog-post_7.html 

  3. लड़के लड़कियों में भेदभाव क्यों करता है समाज?
    https://www.gramtaru.com/2022/04/blog-post_3.html 

  4. आधुनिक देश में रूढ़िवादी रीति-रिवाज आखिर कब तक?
    https://www.gramtaru.com/2023/02/%20--------.html 

  5. कृषि सखी प्रोग्राम क्या है? (ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित)
    https://www.gramtaru.com/2024/06/----.html 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ