ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

जनसंख्या वृद्धि पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

 रिपोर्ट: फूलदेव पटेल

मुजफ्फरपुर, 18 जुलाई 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में मुखर्जी सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिसभा चौक, मुजफ्फरपुर में "जनसंख्या वृद्धि" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 51 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बढ़ती जनसंख्या के कारण, उसके सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव तथा जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जनसंख्या वृद्धि पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

कार्यक्रम में पीएलवी फूलदेव पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारण शिक्षा की कमी तथा बेटा-बेटी के बीच भेदभाव की मानसिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षित परिवार सामान्यतः छोटे परिवार की अवधारणा को अपनाते हैं, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और जीवन स्तर उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से समाज में लैंगिक समानता और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों को कानून संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर व्यापक सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या वृद्धि का प्रभाव देश के संसाधनों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर पड़ता है तथा नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे इस विषय पर जागरूक रहें।

विद्यालय के शिक्षक एवं डीएलएसए के एलएलसी श्री रंधीर कुमार ने विद्यार्थियों को सरल उदाहरण के माध्यम से समझाया कि यदि किसी कक्षा में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र उपस्थित हो जाएं, तो पढ़ाई, बैठने और अन्य व्यवस्थाओं में कठिनाई उत्पन्न हो जाती है। इसी प्रकार परिवार और समाज में आवश्यकता से अधिक जनसंख्या होने पर संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

कार्यक्रम में शिक्षकों, पैनल अधिवक्ताओं, पीएलवी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उपस्थित विद्यार्थियों में रितिका कुमारी, बबीता कुमारी, कृतिका कुमारी, आयुषी, नंदनी कुमारी, तनु रानी, कुलदीप, आनंद, आदित्य, आतिश, सुधांशु, यश, अंकुश सहित कुल 51 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

📚 Also Read (Gramtaru.com)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ